Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

कोलकाता में तृणमूल का बर्तन बजाकर प्रदर्शन, रसोई गैस महंगी होने पर विरोध

रविवार सुबह सबसे पहले कोलकाता के सुभाष मल्लिक स्क्वायर में राज्य की मंत्री शशि पांजा और चंद्रिमा भट्टाचार्य के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।

08 Mar 2026

कोलकाता में तृणमूल का बर्तन बजाकर प्रदर्शन, रसोई गैस महंगी होने पर विरोध

कोलकाता। रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में तृणमूल कांग्रेस की महिला नेताओं ने काले वस्त्र पहनकर रविवार को कोलकाता में रसोई के बर्तन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।

रविवार सुबह सबसे पहले कोलकाता के सुभाष मल्लिक स्क्वायर में राज्य की मंत्री शशि पांजा और चंद्रिमा भट्टाचार्य के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सांसद माला राय और विधायक नैना बनर्जी सहित कई तृणमूल नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाद में सभी नेता धर्मतला स्थित मुख्यमंत्री के धरना मंच पर पहुंचे, जहां गैस की कीमतों में 60 रुपये की हालिया बढ़ोतरी के खिलाफ रसोई के बर्तन बजाकर गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। करीब साढ़े दस बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरना मंच पर पहुंचीं।

उल्लेखनीय है कि धर्मतला के मेट्रो चैनल में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। वह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में शुक्रवार से धरने पर बैठी हैं।

तृणमूल नेताओं का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध जैसी परिस्थितियों के बीच रसोई गैस की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी से आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। इसके विरोध में पार्टी की ओर से यह प्रदर्शन किया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में तृणमूल का बर्तन बजाकर प्रदर्शन, रसोई गैस महंगी ह
रविवार सुबह सबसे पहले कोलकाता के सुभाष मल्लिक स्क्वायर में राज्य की मंत्री शशि पांजा और चंद्रिमा भट्टाचार्य के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News